Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ के गाने ‘चांद देख लेना’ का टीजर रिलीज

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के रोमांटिक गाने ‘चांद देख लेना’ का टीज़र रिलीज हो गया है। इस गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह नजर आ रहे हैं। ‘मातृभूमि’ और ‘मैं हूं’ गानों के बाद अब मेकर्स ने तीसरे गाने ‘चांद देख लेना’ की झलक दिखाई है, जो फिल्म के भावनात्मक पहलू को दर्शाती है। यह गाना दूरी, त्याग और इंतजार के बीच पनपते प्यार की कहानी को दर्शाता है।

टीज़र में एक आर्मी ऑफिसर की जिंदगी की झलक मिलती है, जहां देश सेवा के साथ-साथ रिश्तों में आने वाली दूरी और भावनात्मक संघर्ष को दिखाया गया है। इसमें चित्रांगदा सिंह अपने पति (सलमान खान) का इंतजार करती नजर आती हैं, जो बॉर्डर से घर लौटता है। टीज़र में सलमान का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिलता है।

सलमान खान ने इस टीज़र को मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। हाल ही में फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया है, जो कहानी के भाव और बलिदान को बेहतर तरीके से दर्शाता है। फिल्म का निर्माण सलमा खान कर रही हैं, जबकि इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और जज्बे की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं।