Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

फरवरी में होगी तान्या मित्तल की शादी! कौन होगा दूल्हा

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट तान्या मित्तल लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो के दौरान उन्होंने खुद को बेहद हाई-प्रोफाइल और अमीर बताया, जिसके कारण वह आम लोगों से लेकर सेलेब्रिटीज तक के बीच सुर्खियों में रहीं। अब तान्या की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बज बना हुआ है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि तान्या मित्तल की शादी अगले साल फरवरी में होने वाली है। किसी ने मजाक में दूल्हे का नाम सिंगर अमाल मलिक बताया, तो वहीं एक यूजर ने दावा किया कि दूल्हा किसी राजनेता का बेटा है। यह पोस्ट इतनी तेजी से वायरल हुई कि लोगों ने इसे सच मानना शुरू कर दिया। हालांकि, फिलहाल तान्या मित्तल की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं और दावों को महज अफवाह ही माना जा रहा है। यानी फिलहाल तान्या की शादी की खबरों पर यकीन करने से पहले आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना ही बेहतर होगा।