Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

PKL 12: तमिल थलाइवाज ने बेंगलुरु बुल्स को 35-29 से हराया, कप्तान अर्जुन देशवाल बने हीरो

PKL 12: प्रो कबड्डी लीग 2025 के 36वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरु बुल्स को 35-29 से मात दी। जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत से ही थलाइवाज ने बेहतरीन तालमेल और दमदार रणनीति दिखाई। इस जीत के साथ थलाइवाज ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि बुल्स का चार मैचों से जारी विजय अभियान थम गया।

थलाइवाज की जीत के नायक रहे अर्जुन देशवाल, जिन्होंने 13 अंक बटोरे। उनके साथ नरेंद्र कंडोला (5 अंक) और डिफेंस में रौनक (4), नितेश (3) और हिमांशु (3) ने शानदार प्रदर्शन किया। बुल्स के लिए ईरानी रेडर अलीरेजा मीरजाखानी ने 10 अंक हासिल किए, लेकिन उन्हें टीम का साथ नहीं मिला।

पहले हाफ में बुल्स ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 20-14 की बढ़त बनाई। लेकिन दूसरे हाफ में अर्जुन देशवाल और थलाइवाज डिफेंस ने जोरदार वापसी कर मैच पलट दिया। अंतिम मिनटों में बुल्स ने अंतर कम करने की कोशिश की, पर थलाइवाज ने बढ़त बरकरार रखते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ थलाइवाज ने पांच मैचों में तीसरी जीत हासिल की, जबकि बुल्स को आठ मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा।