Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

तिरुमला मंदिर में तमन्ना भाटिया ने किए दर्शन, भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने रविवार सुबह तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। पारंपरिक परिधान में नजर आईं तमन्ना ने भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) के सामने पूजा-अर्चना की। यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार वेंकटेश्वर को समर्पित है और देश के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मंदिर दर्शन की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर शेषाचलम पहाड़ियों की सातवीं चोटी पर स्थित है और इसे भारत के सबसे पवित्र हिंदू तीर्थस्थलों में गिना जाता है। हाल के दिनों में कई सेलिब्रिटी भी यहां दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। फेमिना मिस इंडिया 2020 मानसा वरनासी ने भी हाल ही में यहां पूजा की। वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया जल्द ही दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार की फिल्म 'व्वान' (Vvan) में नजर आएंगी। एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।