Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

हॉस्पिटलाइज्ड हुए टीवी एक्टर समर्थ जुरेल

टीवी एक्टर समर्थ जुरेल ने बिग बॉस 17 में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। शो के फिनाले तक तो एक्टर नहीं पहुंच पाए, लेकिन जितने दिन भी घर में बिताए, फुल एंटरटेन किया। बिग बॉस खत्म होने के बाद भी फैंस समर्थ जुरेल से जुड़े हुए हैं। इसी  बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें एक्टर बीमार हालत में अस्पताल में नजर आ रहे है। एक्टर हॉस्पिटल बेड पर लेट और मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगाए नजर आए।

समर्थ जुरेल ने फैंस के साथ प्रैंक किया है। अप्रैल फूल बनाने के मूड से उन्होंने हाल ही में अपनी ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसके बाद उनके चाहने वालों के बीच खलबली मच गई। हालांकि, बाद में समर्थ जुरेल का दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया, जिसमें एक्टर ने अपने प्रैंक का खुलासा किया।