Breaking News

कोलकाता: गोदाम की छत गिरने से 8 लोग घायल, SSKM अस्पताल में भर्ती     |   पेजेश्कियान का PM मोदी को न्योता, खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम में आने का निमंत्रण     |   कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहा गोदाम ढहा, कई लोग मलबे में दबे     |   कच्चा तेल 2 मार्च के बाद पहली बार $76 प्रति बैरल पर पहुंचा     |   बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |  

विल्लुपुरम में टीवीके नेता ने करूर में हुई भगदड़ की घटना से दुखी होकर की आत्महत्या

तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में टीवीके नेता वी. इयप्पन ने करूर भगदड़ हादसे के बाद 'दुखी' होकर आत्महत्या कर ली। इयप्पन को सोमवार रात उनके परिवार ने उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। वो विल्लुपुरम जिले के गिंगी सर्कल में टीवीके के संयुक्त सचिव थे। कमरे से मिले एक नोट में करूर हादसे के लिए डीएमके और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया गया है।

उनके बेटे अशोक ने बताया, "मेरे पिताजी जिला शाखा सचिव के पद पर कार्यरत थे। वो विजय के बहुत बड़े प्रशंसक थे। इतना बड़ा कदम उठाने से पहले उन्होंने अपने परिवार के बारे में नहीं सोचा। किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए। कृपया अपने परिवारों के बारे में सोचें। हमारा परिवार इस तरह से पीड़ित होने वाला आखिरी परिवार होना चाहिए। थलपति (विजय) के साथ खड़े रहें, लेकिन ऐसे कदम न उठाएं।" इयप्पन के भाई पेरुमल ने कहा कि वो पार्टी से बहुत ज्यादा जुड़े हुए थे और इसी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया।