Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

TMC के गुंडों ने मुझे मारा…बंगाल में बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी पर हमला

पश्चिम बंगाल के हुगली से बीजेपी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के ऊपर हमले का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि टीएमसी के गुंडों ने मुझे मारा. मेरी गाड़ी पर हमला किया. उसके अंदर बैठने की कोशिश की. जब मैंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर नहीं आई. यहां उम्मीदवारों की सुरक्षा में भारी कमी है. टीएमसी मतदाताओं को डरा-धमका रही है.