Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

तनाव और निराशा को मन में दबाने से कमजोर हो सकती है याददाश्त: अध्ययन

एक नए अध्ययन में पता चला है कि जो लोग अपने मन की बात किसी से नहीं कहते और तनाव या निराशा को अपने अंदर ही दबाकर रखते हैं, उनकी याददाश्त जल्दी कमजोर हो सकती है। यह अध्ययन अमेरिका की रटगर्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है और इसे जर्नल ऑफ प्रिवेंशन ऑफ अल्जाइमर डिजीज में प्रकाशित किया गया है।

शोधकर्ताओं ने 1,500 से ज्यादा चीनी-अमेरिकी लोगों पर अध्ययन किया। उन्होंने देखा कि जो लोग अक्सर खुद को निराश महसूस करते थे और अपनी परेशानियां किसी से साझा नहीं करते थे, उनमें समय के साथ याददाश्त तेजी से कमजोर हुई। जब कोई व्यक्ति अपनी चिंता और दुख किसी से नहीं बताता, हमेशा तनाव में रहता है, भविष्य को लेकर उम्मीद छोड़ देता है, तो इसका असर दिमाग पर पड़ता है। इससे सोचने-समझने और चीजें याद रखने की क्षमता कम हो सकती है।

तनाव और निराशा को कम किया जा सकता है। इसके लिए परिवार और दोस्तों से बात करें, अकेलेपन से बचें, योग और ध्यान करें, जरूरत हो तो डॉक्टर या काउंसलर की मदद लें। शोधकर्ताओं का कहना है कि तनाव और निराशा का इलाज संभव है। अगर समय रहते इन पर ध्यान दिया जाए, तो याददाश्त को लंबे समय तक बेहतर रखा जा सकता है। यह अध्ययन बताता है कि मानसिक तनाव केवल मन पर ही नहीं, बल्कि दिमाग और याददाश्त पर भी असर डालता है। इसलिए भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।