सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के सामान्य निकाय गठन के लिए जोर आजमाइश जारी है। मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया। मेरठ जनपद की पांच गन्ना समितियों के डेलीगेट का चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। गन्ना समिति सदस्य चुनाव में अपना वोट डालेंगे। डेलीगेट पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से किसी का चुनाव चिह्न शेर तो किसी को घोड़ा और ऊंट मिला है। कुल 32 चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं।