Breaking News

भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |   जम्मू कश्मीरः कठुआ से एक ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, आतंकियों की मदद का आरोप     |   सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |  

सुहानी की मौत पर आमिर खान की ओर से आया ऐसा रिएक्शन

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल में छोटी बबीता कुमारी का किरदार निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर नहीं रहीं. फरीदाबाद एम्स में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. महज़ 19 साल की उम्र में सुहानी के निधन से हर कोई हैरत में है. अब सुहानी के निधन पर आमिर खान के फिल्म प्रोडक्शंस का रिएक्शन सामने आया है.

आमिर खान फिल्म प्रोडक्शंस ने ट्विटर पर सुहानी के निधन पर रिएक्शन दिया है. पोस्ट में आमिर खान फिल्म प्रोडक्शंस ने सुहानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. पोस्ट में लिखा गया है, “सुहानी के गुज़रने की खबर सुनकर हमें गहरा सदमा लगा है. हम उनकी मां पूजा जी और उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं.