Breaking News

कैलिफोर्निया के शाही रेस्टोरेंट में फायरिंग की जिम्मेदारी मुन्ना ब्राम्पटन नाम के गैंगस्टर ने ली     |   सबरीमाला सोना चोरी मामले के एक आरोपी मुरारी बाबू का निधन     |   प्रसिद्ध दिवंगत शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार आज बनारस में होगा     |   कोलकाता: ED अधिकारियों ने दक्षिणेश्वर में TMC विधायक मदन मित्रा के घर पर छापेमारी की     |   कोलकाता: पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचे पुलिस अधिकारी     |  

Haryana: बॉयज हॉस्टल में सूटकेस में बंद कर लड़की लेकर पहुंचा छात्र, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

हरियाणा के सोनीपत में ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने शनिवार को एक लड़की को बड़े सूटकेस में छिपाकर लड़कों के हॉस्टल में घुसाने की कोशिश की। हालांकि, हॉस्टल गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड की सतर्कता ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया। 

सुरक्षा गार्डों ने शक होने पर सूटकेस खोलकर चेक किया तो उसमें लड़की मिलने पर सभी सन्न रह गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अभी तक यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस में भी कोई शिकायत नहीं की गई है।