मध्य प्रदेश के बालाघाट में नक्सल प्रभावित गांव की रहने वाली 14 साल की एक आदिवासी नाबालिग बच्ची को रात के वक्त कुछ युवकों ने रोककर जबरन उसके साथ रेप किया. इतना ही नहीं नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. जिसके बाद डरी सहमी बच्ची घुट-घुट कर जीती रही और किसी से चर्चा नहीं की. कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई. इसके बाद परिजनों ने नाबालिग से पूछा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. परिजनों ने बालाघाट जिले के रूपझर थाना पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया.