Breaking News

दिल्ली साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' रैकेट का किया भंडाफोड़, बंगाल से तीन गिरफ्तार     |   राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार     |   बेंगलुरु में KRV कार्यकर्ताओं का BEL सर्कल पर विरोध प्रदर्शन, हिंदी साइनबोर्ड तोड़ा     |   चढ़ावा चोरी मामला: SIT को जांच पूरी करने के लिए मिला 15 दिन का अतिरिक्त वक्त     |   घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |  

MP: रतलाम में गणेश जुलूस पर पथराव, बढ़ाई गई सुरक्षा

मध्य प्रदेश के रतलाम में भगवान गणेश की शोभायात्रा पर पथराव हुआ है। पथराव के बाद शहर के खास जगहों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। ये घटना शनिवार रात को मोचीपुरा इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग 10 दिवसीय गणेश उत्सव के लिए भगवान गणेश की मूर्ति ले जा रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पथराव में उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

उन्होंने बताया कि लगभग 500 लोगों ने शनिवार रात को स्टेशन रोड पुलिस थाने का घेराव कर लिया और मोचीपुरा इलाके में शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। भीड़ भी पुलिस के साथ घटनास्थल पर गई।

राहुल कुमार लोढ़ा बताया कि किसी ने फिर से एक पत्थर फेंका और इसके बाद हुए पथराव में पुलिस के एक वाहन का शीशा टूट गया। लोढ़ा ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। 

उन्होंने बताया कि रतलाम में जावरा शहर और धार जिले से पुलिस को बुलाया गया और शहर के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। घटना के बाद एसपी रतलाम ने लोगों ने अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर गलत खबरों को पोस्ट न करें। किसी भी मूर्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।