Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

बैंक, वाहन शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 226 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

बैंकों और वाहन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के बीच इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ बढत हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 226 अंक बढ़कर 78,699 पर जबकि एनएसई निफ्टी 63 अंक चढ़कर 23,813 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स और बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा बढत में रहे वहीं भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स, ज़ोमैटो और अल्ट्रा टेक सीमेंट सबसे ज्यादा गिरे।

क्षेत्रीय मोर्चे पर ऑटो, निजी क्षेत्र के बैंक, हेल्थकेयर, मीडिया और एफएमसीजी शेयरों ने बाजार की गति की अगुवाई की; जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पूंजीगत सामान, मेटल, बिजली और रियलिटी सेक्टर के शेयर नरम रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट बढत के साथ बंद हुए; जबकि सियोल का कोस्पी, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाज़ार बढत के साथ कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट गुरुवार को मिले जुले रुख के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 2,376 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।