Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

Share Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन मजबूती, सेंसेक्स 568 अंक चढ़ा

Share Market: इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें लगभग एक प्रतिशत की तेजी देखने को मिली, जिसकी मुख्य वजह धातु और वाहन शेयरों में जोरदार खरीदारी और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत थे।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.44 प्रतिशत बढ़कर 102.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स करीब 568 अंक उछलकर 76,071 पर, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 172 अंक चढ़कर 23,581 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में, इटरनल लिमिटेड, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और लार्सन एंड ट्रुब्रो सबसे ज्यादा चढ़े, जबकि इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अडाणी पोर्ट्स सबसे ज्यादा लुढ़के।

क्षेत्रीय स्तर पर, आईटी और एफएमसीजी शेयरों को छोड़कर, बाकी सभी सूचकांक मजबूत रहे। इनमें मेटल, ऑटो, रियलिटी, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम और पावर शेयरों का दबदबा रहा। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग बढ़त के साथ जबकि जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरावट के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को शुद्ध विक्रेता बने रहे, क्योंकि उन्होंने 9,365 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।