Breaking News

इंडियन शिप 'दिशा' ने होर्मुज पार किया, 18 जून को भारत पहुंचेगा: शिपिंग मंत्रालय     |   कर्नाटक CM ने बिदादी टाउनशिप प्रोजेक्ट का बचाव किया, बोले- विपक्ष कर रहा राजनीति     |   ‘वैश्विक संस्थाओं को 21वीं सदी के अनुसार बदलना है’, स्लोवाकिया में PM मोदी ने कहा     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया की कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया     |   ‘हमने अपनी ताकतों को जोड़ा है’, स्लोवाकिया में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |  

इजराइल-ईरान के बीच तनाव कम होने से बाजार में तेजी लौटी, सेंसक्स 394 अंक चढ़ा

Stock Market: स्थानीय शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर मंगलवार को रोक लगी और दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। इजराइल और ईरान के बीच तनाव कम होने, दुनिया के अन्य शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल के दाम में नरमी से भी बाजार की धारणा मजबूत हुई।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.66 फीसदी गिरकर 92.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 394 अंक चढ़कर 73,918 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 119 अंक बढ़कर 23,242 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स बाजार में इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा बढ़त में जबकि टाइटन, एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टेक महिंद्रा और इटरनल लिमिटेड इंडिया सबसे ज्यादा गिरे। क्षेत्रीय मोर्चे पर ज्यादातर सूचकांकों में तेजी देखी गई जिसमें बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, रियल एस्टेट, ऑटो और पूंजीगत सामान शेयरों ने बढ़त की अगुवाई की। आईटी और बिजली क्षेत्र के शेयर गिरकर बंद हुए।

मंगलवार को करीब सभी प्रमुख एशियाई बाज़ार बढ़त के साथ बंद हुए जिनमें दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आठ फीसदी से ज्यादा की तीव्र उछाल सबसे अहम रही। जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट भी बढ़त के साथ बंद हुए जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग इसके उलट गिरावट के साथ बंद हुआ।

मंगलवार को यूरोप के बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, सोमवार को अमेरिकी बाजार चढ़कर बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 5,555 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।