Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Share Market: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 283 अंक चढ़ा

Share Market: मजबूत वैश्विक रुझान के बीच बुधवार को बैंकिंग, धातु एवं एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से स्थानीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। ज्यादा शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाले सूचकांकों में भी मजबूती देखी गई। बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 1.02 प्रतिशत बढ़ा, जबकि मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक में 0.40 फीसदी की बढ़त दिखी।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 283 अंकों की बढ़त के साथ 83,734 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी लगभग 94 अंक चढ़कर 25,819 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में, क्वालिटी वॉल्स इंडिया लिमिटेड, टाटा स्टील, आईटीसी, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा चढ़े। जबकि इटरनल लिमिटेड, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा लुढ़के।

क्षेत्रीय मोर्चे पर सूचना प्रौद्योगिकी के शेयरों को छोड़कर, सभी दूसरे सूचकांक मजबूत रहे, जिनकी अगुवाई धातु, एफएमसीजी, पूंजीगत सामान, तेल और गैस और बैंकिंग काउंटरों ने की। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई बढ़त के साथ बंद हुआ।

चीन, हॉन्गकॉन्ग और दक्षिण कोरिया में छुट्टी की वजह से शेयर बाजार बंद रहे। यूरोपीय बाजार बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। जबकि अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 995 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे।