Breaking News

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले संभला रुपया; 6 पैसे की मजबूती के साथ 96.10 पर पहुंचा     |   UP विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी BJP     |   फीफा वर्ल्ड कप के दीवानों के लिए असम सरकार का बड़ा तोहफा, रात 3:30 बजे तक खुलेंगे रेस्टोरेंट     |   अमेरिका ने ईरान की नौसेना और मिसाइल साइटों को बनाया निशाना, 7 घंटे तक चला भीषण हवाई हमला     |   सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले लखनऊ यूनिवर्सिटी के 2 लॉ छात्र गिरफ्तार, FIR दर्ज     |  

अजीत डोभाल तीसरी बार बने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में पिछले दो कार्यकाल से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की भूमिका निभा रहे अजीत डोभाल पर मोदी सरकार ने भरोसा बरकरार रखा है। उन्हें तीसरी बार भी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी, जो 10 जून 2024 से प्रभावी होगी। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक रहेगी। कार्यकाल के दौरान उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्ज दिया जाएगा। साथ ही उनकी नियुक्ति की शर्तें और नियम अलग से अधिसूचित किए जाएंगे।