Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

देहरादून में विधानसभा के विशेष सत्र का आगाज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संबोधन जारी

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज प्रारंभ हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सत्र को संबोधित कर रही है । यह दूसरा अवसर है, जब राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति का मार्गदर्शन मिल रहा है। इससे पहले 18 मई, 2015 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विशेष सत्र को संबोधित किया था। इस बीच रविवार को विधानसभा भवन के सभागार में हुई विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र के एजेंडे पर मुहर लगाई गई। 

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र का एजेंडा तय किया गया। विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन जारी है। इसके बाद अपराह्न तीन बजे से सत्र की आगे की कार्यवाही शुरू होगी। सत्र में राज्य की 25 साल की यात्रा और आगे के विजन पर चर्चा होगी। बैठक में संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल, बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद, भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ व खजानदास उपस्थित रहे। कांग्रेस की ओर से कोई सदस्य उपस्थित नहीं रहा।