Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

सोनाक्षी सिन्हा-ज्योतिका की ‘सिस्टम’ 22 मई को होगी प्रीमियर

Prime Video ने अपनी आगामी ओरिजिनल फिल्म ‘सिस्टम’ की ग्लोबल रिलीज डेट 22 मई तय कर दी है। यह हाई-स्टेक कोर्टरूम थ्रिलर पावर और न्याय के जटिल रिश्ते को दर्शाती है। फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है, जबकि इसे पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने Baweja Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म भारत समेत 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में Prime Video पर हिंदी में स्ट्रीम होगी।

‘सिस्टम’ एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा है, जो ऐसे समाज को दिखाती है जहां विशेषाधिकार और ताकत का प्रभाव न्याय पर भी पड़ता है। कहानी नेहा राजवंश (सोनाक्षी सिन्हा) की है, जो एक पब्लिक प्रॉसिक्यूटर हैं। वह कोर्टरूम स्टेनोग्राफर सारिका रावत (ज्योतिका) के साथ मिलकर एक अनोखा गठबंधन बनाती हैं। अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाली ये दोनों महिलाएं मिलकर छिपे हुए अन्याय को उजागर करती हैं और ताकतवर लोगों का सामना करती हैं।

फिल्म में आशुतोष गोवारिकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा प्रीति अग्रवाल, आदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप गुप्ता भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। Prime Video इंडिया के ओरिजिनल्स प्रमुख निखिल माधोक ने कहा कि ‘सिस्टम’ एक दमदार और रोमांचक कहानी है, जो महत्वाकांक्षा, न्याय और नैतिकता जैसे विषयों को गहराई से दिखाती है।

वहीं, प्रोड्यूसर हरमन बावेजा ने इसे एक ऐसी कानूनी ड्रामा बताया, जिसमें दो मजबूत महिलाओं की कहानी है जो अपने-अपने नजरिए से न्याय की लड़ाई लड़ती हैं। फिल्म की कहानी हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तस्नीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल ने मिलकर लिखी है। ‘सिस्टम’ एक लेयर्ड नैरेटिव के साथ लीगल ड्रामा और सामाजिक मुद्दों का मिश्रण पेश करती है।