Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे और मनाली में बर्फबारी, सूखी सर्दी का अंत

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे और मनाली के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। इससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके साथ लंबे समय से चल रहे सूखे से राहत मिली। ये पर्यटन और खेती - दोनों के लिए अच्छा संकेत है। लोगों को उम्मीद है कि मनाली में भी जल्द इस सर्दी की पहली बार बर्फबारी होगी। रोहतांग पास में दो इंच बर्फ जमा हो गया। बर्फबारी के बाद मनाली और लाहौल-स्पीति में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

मनाली और कुल्लू में आसमान लगभग साफ था, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि ताजा बर्फबारी की वजह से मनाली-लेह राजमार्ग भी बंद हो गया है। अमूमन ये सड़क नवंबर में बंद हो जाती है, लेकिन इस साल सूखे की वजह से अब तक खुली थी।