Breaking News

बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |   1999 बैच के IPS आनंद जैन ने लद्दाख के नए DGP के तौर पर कार्यभार संभाला     |   डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |  

J-K: भद्रवाह में भारी बर्फबारी के बाद सैलानियों का तांता लगा, स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिले

जम्मू कश्मीर के भद्रवाह में हाल में भारी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से सैलानी और यहां रहने वाले- दोनों खुश हैं। प्रशासन के मुताबिक भद्रवाह के आसपास गुलदंडा और छतरगला जैसी बर्फ से ढकी जगह प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभरी हैं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिला है।

दुकानदारों का कहना है, गुलदंडा और छतरगला सैलानियों से भरे हुए हैं। दोनों करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे हैं। सैलानियों की भीड़ से दुकादारों के चेहरे खिल गए हैं। दरअसल प्रशासन ने दोनों पर्यटन केंद्रों की ओर जाने वाली सड़कों को दोबारा खोला है। कहा जा रहा है कि इसी वजह से यहां पर्यटन में तेजी आई है। ये सड़कें भारी बर्फबारी के बाद कुछ दिनों के लिए बंद हो गई थीं।

भद्रवाह के लोगों की आजीविका पर्यटन पर निर्भर है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी बर्फबारी उनकी आमदनी बढ़ाने में मददगार होगी। लोगों का मानना है कि बर्फबारी का लुत्फ उठाने ज्यादा से ज्यादा सैलानी यहां पहुंचेंगे। शीतकालीन खेल और प्राकृतिक खूबसूरती उन्हें आकर्षित करेगी, जिससे स्थानीय  व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।