Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

कश्मीर में एक के बाद एक छोटे-छोटे भूकंप

कश्मीर घाटी में पिछले दो दिनों के अंदर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. बीती रात 10 बजकर 22 मिनट पर फिर एक बार बारामुला जिले के नजदीक भूकंप आया. इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई. इन झटकों में किसी तहर की कोई हानि की सूचना नहीं आई.ये भूकंप के झटके रात में महसूस किए गए. इस समय ज्यादातर लोग अपने घरों के अंदर होते है. इससे पहले मंगलवार को भी घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को सुबह एक के बाद एक भूकंप के दो झटके महसूस किए गए. इससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप का पहला झटका सुबह 6.45 पर महसूस किया गया. इस भूकंप की तीव्रता 4.9 दर्ज की गई. इससे पहले आए भूकंप का केंद्र भी उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पास ही था. सुबह 6.52 बजे लोगों ने भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया. इसकी तीव्रता 4.8 दर्ज की गई थी. इससे पहले फरवरी और दिसंबर में घाटी में भूकंप आया था. ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या कहीं ये छोटे-छोटे भूकंप एक बड़ी तबाही की ओर इशारा तो नहीं कर रहे हैं. इसी के साथ ही जानेंगे कश्मीर का वो दिन जब आजाद भारत के कश्मीर के इतिहास में सबसे बड़ा भूकंप आया था.