Breaking News

रूस ने 41 रूसी सैनिकों के शवों के बदले यूक्रेन को 1,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपे     |   15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |  

दीदी खुद को बचाने के लिए बोल रही झूठ, आरोपी राज कुशवाह की बहन ने सोनम पर लगाया आरोप

Madhya Pradesh: मेघालय में इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के पांच आरोपियों में से एक राज कुशवाह की बहन ने कहा कि उसका भाई इस हत्याकांड में "मास्टरमाइंड" नहीं हो सकता। राज कुशवाह की बहन सुहानी ने कहा, "मुझे लगता है कि दीदी (सोनम) को अभी कुछ समझ में नहीं आ रहा है, वो खुद को बचाने के लिए हर कोशिश कर रही हैं। मुझे लगता है कि वो झूठ बोल रही है। इस समय मेरा भाई जो भी हो, मेघालय पुलिस को सच बता रहा होगा। वो इस समय झूठ नहीं बोल सकता। जब वो इस सब के पीछे का मास्टरमाइंड नहीं है, तो वो झूठ क्यों बोलेगा? मेघालय पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है और वो सच ही बताएगा।"

मेघालय पुलिस के मुताबिक, इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम (25) अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश में कथित रूप से शामिल थी। दोनों ने योजना को अंजाम देने के लिए तीन हत्यारों को काम पर रखा था। राज कुशवाह की मां ने कहा, "मेरा बेटा मास्टरमाइंड कैसे हो सकता है? सोनम की शादी थी। राज की राजा से कोई दुश्मनी नहीं थी, वो उसे जानता भी नहीं था। सोनम मास्टरमाइंड होगी? राजा की मौत के बाद राज को क्या मिलेगा? मेघालय पुलिस को भी इस पर गौर करना चाहिए। सोनम की शादी थी, राज ने राजा को क्यों मारा और उसे इससे क्या मिलेगा?"

जांच का हिस्सा रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजा और सोनम 22 मई को सोहरा के जिस ‘होमस्टे’ में गए थे, वहां उन्होंने पहले से बुकिंग नहीं कराई थी, जिसके चलते उन्हें वहां कोई कमरा नहीं मिला। अधिकारी ने बताया कि दंपति को ‘डबल डेकर रूट ब्रिज’ देखने के लिए नोंग्रियात गांव तक 3,000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़कर जाने में दिक्कत होती, इसलिए उन्होंने अपना सूटकेस ‘होमस्टे’ में ही रखने का फैसला किया। 

उन्होंने बताया कि दंपति का सूटकेस सोहरा के ‘होमस्टे’ में ही था, लेकिन उन्होंने नोंग्रियात के एक ‘होमस्टे’ में रात बिताई और 23 मई को वहां से निकले। अधिकारी ने बताया कि वे वापस सोहरा आए, पार्किंग से अपना स्कूटर लिया और वेइसाडोंग वाटर फॉल गए, जहां राजा की तीन हमलावरों ने उसकी पत्नी के सामने कथित रूप से हत्या कर दी। शिलांग की एक अदालत ने सोनम, उसके कथित प्रेमी राज और तीन हत्यारों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।