Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र...क्या ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने कर ली दूसरी शादी?

Chandrika Dixit Controversy: दिल्ली की वायरल Chandrika Dixit, जिन्हें लोग “वड़ा पाव गर्ल” के नाम से जानते हैं, एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन के साथ सिंदूर और मंगलसूत्र में नजर आईं। इसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। 

हालांकि चंद्रिका ने इन अफवाहों पर सफाई देते हुए कहा कि वीडियो में असल में किसी ने उनकी मांग में सिंदूर नहीं भरा, बल्कि सिर्फ टीका लगाया था। लोगों ने उसी को शादी समझ लिया। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने अपने पति Yugam Gera से अब तक तलाक नहीं लिया है, इसलिए दूसरी शादी का सवाल ही नहीं उठता।

दरअसल, चंद्रिका और उनके पति के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है और उन्होंने पति पर धोखा देने का आरोप भी लगाया है। ऐसे में मिस्ट्री मैन के साथ उनके वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है।