Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

डेनमार्क ओपन सुपर से लय पाने चाहेंगे सिंधू-लक्ष्य, मालविका और आकर्षि पर भी होगी नजरें

भारतीय बैडमिंटन स्टार पी. वी. सिंधू और लक्ष्य सेन मंगलवार से शुरू हो रहे 85,0000 डॉलर ईनामी राशि के डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के जरिये फॉर्म में वापसी की कोशिश करेंगे। दोनों खिलाड़ियों का पिछले हफ्ते फिनलैंड के वांता में हुए आर्कटिक ओपन में प्रदर्शन औसत रहा। पूर्व विश्व चैम्पियन सिंधू पहले ही राउंड में बाहर हो गई, जबकि 2021 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन दूसरे राउंड में हार गए।

पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे सेन को चीन के ताइपे के चोउ तियेन चेन ने हराया था। अब डेनमार्क में उनका सामना पहले राउंड में चीन के लू गुआंग झू से होगा। दूसरे राउंड में वो इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से टकरा सकते हैं। विश्व चैम्पियन थाईलैंड के कुंलावुत वितिदसर्न से क्वार्टर फाइनल में टक्कर हो सकती है।

वहीं, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा, पहले राउंड में वो कनाडा की मिशेले ली से हार गई थी। नये कोच अनूप श्रीधर और कोरिया के ली ह्यून इल के गाइडेन्स में वो पहले राउंड चीनी ताइपे की पेइ यू पो के साथ भिड़ेंगीं। दूसरे राउंड में उनका सामना चीन की हान युइ से हो सकता है।

वूमेन कैटेगरी में फॉर्म में चल रही मालविका बंसोड़, आकर्षि कश्यप और उन्नति हुड्डा भी उतरेंगी। चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची बंसोड का सामना पहले दौर में वियतनाम की एंगुयेन टी लिन्ह से होगा, जबकि कश्यप की टक्कर थाईलैंड की सुपनिदा केटथोंग से होगी। 

ओडिशा ओपन 2022 विजेता हुड्डा का सामना अमेरिका की लौरेन लाम से होगा। पुरूष युगल में भारत की कोई टीम नहीं है जबकि महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद खेलेंगी। दोनों का सामना पांचवें नंबर पर रहीं मलेशिया की पीयर्ली तान और टी मुरलीधरन से होगा।