Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

आयुष शेट्टी ने उलटफेर करते हुए क्रिस्टी को हराया, एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई

New Delhi: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने शुक्रवार को यहां इंडोनेशिया के दुनिया के नंबर चार खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को हराकर उलटफेर करते हुए बैडमिंटन एशियाई चैंपियनशिप के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई। विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज शेट्टी ने एक कड़े मुकाबले वाले क्वार्टर फाइनल में क्रिस्टी को 23-21, 21-17 से शिकस्त दी। ये क्रिस्टी और शेट्टी के बीच टूर पर पहली भिड़ंत थी।

क्रिस्टी एशियाई खेलों के साथ एशियाई चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक विजेता हैं। वे उस इंडोनेशियाई टीम का भी हिस्सा थे जिसने 2020 में थॉमस कप जीता था। मौजूदा अमेरिकी ओपन सुपर 300 चैंपियन शेट्टी ने गुरुवार को राउंड 16 में चीनी ताइपे के 20वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी ची यू जेन को हराया था।