Breaking News

नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |  

शौर्य श्री 2024 सम्मान: जवानों को सम्मानित कर बोले सीपी

साइबर क्राइम पुलिस की टीम दूसरे राज्यों में जाकर साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार कर ला रही है और लोगों के पैसे वापस करा रही है। आपराधिक घटनाओं के खुलासे और अपराध नियंत्रण में एसओजी और सर्विलांस की टीम कमिश्नरेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस आयोजन में हमारे जो भी एसीपी, थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज, दरोगा, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल यहां सम्मानित हुए हैं, वह अपनी भूमिका का निर्वहन बहुत अच्छे से कर रहे हैं। इस तरह के आयोजन से पुलिस कर्मी उत्साहित होते हैं और यह एक स्वागत योग्य पहल है।