Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

प्रसार भारती के पूर्व CEO शशि शेखर वेम्पति बने सेंसर बोर्ड के नए अध्यक्ष

प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पति को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, वेम्पति पदभार संभालने की तारीख से तीन साल तक इस पद पर रहेंगे। मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि शशि शेखर वेम्पति को मीडिया, प्रसारण और जनसंचार के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है, जिससे CBFC के कामकाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

वहीं, इससे पहले प्रसिद्ध गीतकार और लेखक प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। प्रसून जोशी अपने रचनात्मक कार्यों, फिल्मों, विज्ञापन और जनसंदेश अभियानों के लिए जाने जाते हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रसून जोशी को बधाई देते हुए कहा कि वह एक ऐसे रचनात्मक व्यक्तित्व हैं, जिनका काम वैश्विक स्तर पर सराहा जाता है और जिनका भारतीय संस्कृति से गहरा जुड़ाव है। प्रसून जोशी 2017 से CBFC के चेयरपर्सन के रूप में कार्य कर रहे थे और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने फिल्म उद्योग के साथ मिलकर प्रमाणन प्रक्रिया को संभाला।