एनसीपी (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार और उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में उद्योगपति रतन टाटा को अंतिम सम्मान दिया।
उद्योगपति को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए समाज के सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं। रतन टाटा का अंतिम संस्कार गुरुवार को मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।
टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अंतिम सांस ली। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेसिव केयर यूनिट में भर्ती थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।