Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

शाहरुख खान ने शेयर किया ‘ओ माही’ का Promo Version

पठान और जवान के बाद अब शाहरुख खान की डंकी का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं. बैक टू बैक दो ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद अब फैंस की उम्मीदें डंकी से काफी ज्यादा बढ़ गई हैं. डंकी में शाहरुख खान के कई अलग-अलग लुक्स देखने को मिलने वाले हैं. फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया है. अब सभी को फिल्म की रिलीज का इंतजार है. लेकिन रिलीज से पहले शाहरुख खान ने डंकी के गाने ‘ओ माही’ का प्रोमो वर्जन शेयर किया है.

पठान और जवान की जबरदस्त सक्सेस के बाद जब डंकी की चर्चा शुरू हुई तो सभी ने जहन में बस एक ही सवाल था कि आखिर इसका मतलब क्या है. अक्सर शाहरुख खान से भी फैंस डंकी का मतलब पूछते रहते हैं. ऐसे में फिल्म के इस गाने के प्रोमो वर्जन को शेयर करते हुए शाहरुख ने मजेदार कैप्शन भी दिया है. किंग खान लिखते हैं कि जब पूठते हैं इसलिए बता रहा हूं. डंकी का मतलब होता है अपनो से दूर रहना और जब अपने पास हो बस लगता है कयामत तक उनके साथ रहें. ओ माही. सूरज डूबने से पहले प्यार का एहसास करें.