Breaking News

एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |   पूर्व CM ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंका कीचड़ और जूते     |   हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब की रिफाइनरी पर हमला     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |  

ED अधिकारियों पर हमले के बाद से गायब हैं शाहजहां शेख

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पर रेड करने गए ईडी के अधिकारियों और सीआरपीएफ जवानों पर हमले के बाद सियासी पारा हाई हो गया है. वहीं अबटीएमसी नेता शाहजहां शेख की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. शाहजहां के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हो गया है. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को जब ईडी के अधिकारी पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के संदेशखाली में शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने करने गए थे उस समय शेख अपने घर पर ही मौजूद था.

बताया जा रहा है कि ED अधिकारियों पर हुए हमले के बाद शाहजहां शेख अपने परिवार के साथ कहीं गायब हो गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हमले के बाद शाहजहां ने बांग्लादेश भागने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं. दरअसल बांग्लादेश में चुनाव के चलते बॉर्डर पर कड़ा पहरा है. BSF और BDR सीमा पर कड़ी निगरानी कर रही हैं.