Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

शैडोफैक्स का आईपीओ 22 जनवरी को खुलेगा, मूल्य दायरा 118-124 रुपये प्रति शेयर

Mumbai: लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता शैडोफैक्स ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 118-124 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि 1,907 करोड़ रुपये का आईपीओ 22 जनवरी को खुलेगा और 24 जनवरी को संपन्न होगा।

बड़े (एंकर) निवेशक 19 जनवरी को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर और 907.27 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। इससे कुल शेयर की राशि 1,907.27 करोड़ रुपये बैठती है।

शैडोफैक्स को फ्लिपकार्ट, टीपीजी, एट रोड्स वेंचर्स, मिराए एसेट वेंचर्स और नोकिया ग्रोथ फंड्स जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है। कंपनी के शेयर 28 जनवरी को बाजार में सूचीबद्ध हो सकते हैं।