Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, कोहरे और शीतलहर से बढ़ी लोगों की मुसीबतें

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। गुरुवार को भी देश के बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया रहा। तापमान में भी भारी गिरावट देखी गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सिहरन काफी बढ़ गई है। शहर का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस साल का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है साथ ही इस मौसम का अब तक का सबसे ठंड दिन है।

इस बार मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 और 5 दिसंबर को दर्ज किया गया था, इस दरम्यां पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सराहा ले रहे हैं। ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना को देखते हुए, जिला अधिकारियों ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

उधर, उत्तर प्रदेश में भी ठंड कहर बरपा रही है। घने कोहरे की वजह से संगम नगरी प्रयागराज में सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि, श्रद्धालुओं और जिले के लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। हाथ-पैर सुन्न होने के बावजूद वो सुबह अपने रोजमर्रा के काम-काज और पूजा पाठ के लिए निकले। "बहुत ज्यादा कोहरा है। हाथ-पार काम नहीं कर रहे हैं हम लोग का, हम लोग छपरा से आए हैं, गंगा जी का स्नान करने आए हैं यहां पर।"

इसी तरह, फतेहपुर में घने कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई, जिससे सड़कों पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उधर, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान पहले से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।

वहीं, जम्मू कश्मीर की बात करें तो कश्मीर घाटी में बेतहाशा ठंड पड़ रही है। श्रीनगर समेत कई इलाकों में बुधवार को मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। बुधवार रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार रात को तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई थी, जबकि बुधवार रात को पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया। हालात इस कदर खराब है कि डल झील समेत कई जल निकाय जम गए।

मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनो में उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में भीषण शीत लहर की चेतावनी दी है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 10 जनवरी तक सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की भी संभावना है।