Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा; निफ्टी 243 अंक लुढ़का

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 731.91 अंक की गिरावट के साथ 76,774.05 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 243 अंक फिसलकर 23,239.15 अंक पर रहा। हालांकि, बाद में सेंसेक्स में सुधार हुआ लेकिन दोपहर की शुरुआत में ये 434 अंक गिरकर 77,019.28 पर था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मिडिल क्लास के लिए आयकर कटौती का ऐलान किया। इसके बाद उपभोग-आधारित क्षेत्रों के कई शेयरों ने खरीददारी आकर्षित की।

ब्लू स्टार के शेयर 13.17 फीसदी, क्रॉम्पटन ग्रीव्स 7.73 फीसदी, हैवेल्स इंडिया (5.74 फीसदी), वोल्टास (5.11 फीसदी), आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (3.38 फीसदी), व्हर्लपूल (3.30 फीसदी) और टाइटन (1.81 प्रतिशत) के शेयर बीएसई पर चढ़े। बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 2.47 फीसदी उछलकर 59,283.06 पर पहुंच गया।