Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कमजोर ग्लोबल ट्रेंड से सेंसेक्स, निफ्टी में एक फीसदी की गिरावट

कमजोर ग्लोबल ट्रेंड, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के बीच इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। बढत के साथ खुलने के बावजूद विदेशी फंड की निकासी ने मार्केट पर असर डाला। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 821 अंक गिरकर 78,675 पर जबकि एनएसई निफ्टी 258 अंक टूटकर 23,883 पर बंद हुआ। 

30 शेयरों के सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा गिरे वहीं सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और टीसीएस बढत के साथ बंद हुए।

सेक्टोरल मोर्चे पर सभी इंडेक्स नुकसान के साथ बंद हुए लेकिन ऑटो, कैपिटल गुड्स, मेटल, पावर, बैंक और एफएमसीजी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और सियोल के कोस्पी समेत करीब सभी एशियाई बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट बढत के साथ बंद हुआ।

यूरोपीय बाज़ार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 2,306 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।