Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

Share Market: शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सूचकांकों में करीब दो फीसदी की गिरावट

Share Market: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के कारण वैश्विक बाजार का रुझान कमजोर रहा। शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली हुई। सेंसेक्स और निफ्टी जैसे सूचकांकों में लगभग दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। विदेशी निधियों की निकासी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने बाजार को और कमजोर किया।

30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स एक हजार 352 अंक गिरकर 77 हजार 566 पर, जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 422 अंक गिरकर 24 हजार 28 पर बंद हुआ। सेंसेक्स बाजार में अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंटरग्लोब एविएशन को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक सबसे ज्यादा फायदे में रहे।

लगभग सभी क्षेत्रीय सूचकांक नुकसान में रहे, हालांकि आईटी शेयर फायदे में रहे। दक्षिण कोरिया के कोस्पी, जापान के निक्केई, चीन के शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग के हैंग सेंग समेत सभी प्रमुख एशियाई बाजार नुकसान में बंद हुए।

यूरोप के बाजार मध्य सत्र में काफी नीचे कारोबार कर रहे थे, जबकि अमेरिकी बाजार शुक्रवार को भारी नुकसान के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को लगभग छह हजार 30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।