Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

भारी गिरावट के बाद सेंसेक्स, निफ्टी में सुधार, करीब एक फीसदी की बढ़त

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के बावजूद, प्रमुख शेयरों भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी के बीच इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 759 अंक बढ़कर 79,802 पर जबकि एनएसई निफ्टी 216 अंक चढ़कर 24,131 पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स और अल्ट्रा टेक सीमेंट सबसे ज्यादा चढ़े। वहीं पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, नेस्ले इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लुढ़के।

सेक्टोरल फ्रंट पर टेलिकॉम, हेल्थकेयर, मीडिया और ऑयल एंड गैस शेयरों ने बाजार की रफ्तार को आगे बढ़ाया। वहीं पब्लिक सेक्टर बैंक, पावर और रियलिटी शेयरों में नरमी रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, सियोल का कोस्पी और इंडोनेशिया का जकार्ता कम्पोजिट गिरावट के साथ जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुआ।

यूरोपीय बाजारों में गिरावट देखी गई। गुरुवार को थैंक्सगिविंग के मौके पर अमेरिकी बाजार बंद रहे। विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को नेट सेलर रहे। उन्होंने 11,756 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।