Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

कांग्रेस को एक और झटका, शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल बीजेपी में शामिल

Mumbai: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के सीनियर नेता शिवराज पाटिल की बहू शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से दक्षिण मुंबई में उनके आधिकारिक आवास 'सागर' में मुलाकात की।

अर्चना पाटिल चाकुरकर ने कहा कि उन्होंने सोमवार को शिवराज पाटिल के करीबी सहयोगी और राज्य के पूर्व मंत्री बसवराज मुरुमकर के साथ बीजेपी में शामिल होने की योजना बनाई थी, लेकिन अपनी बेटी की शादी के कारण योजना स्थगित कर दी।

वे उदगीर में लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की चेयरपर्सन हैं और उनके पति शैलेश पाटिल चंदुरकर कांग्रेस के राज्य सचिव हैं। शिवराज पाटिल यूपीए सरकार में 2004 से 2008 के बीच केंद्रीय गृह मंत्री थे।