Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

सपने में बारिश देखना बदल सकता है आपकी किस्मत

रात में सोते समय सपने देखना आम बात है. कुछ सपने ऐसे होते हैं जिससे हमें अच्छा महसूस होता है, तो वहीं, कुछ सपने ऐसे होते हैं जिससे हम डर जाते हैं. सपने में दिखने वाली हर चीज कुछ न कुछ संकेत जरूर देती है और हर सपने का असर हमारी असल जिंदगी पर भी पड़ता है. हिंदू धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है. स्वप्न शास्त्र का सीधा संबंध व्यक्ति के जीवन से जुड़ी घटनाओं से होता है. ऐसा कहा जाता है कि सपने में दिखने वाली कुछ चीजें भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करती हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बारिश देखने का भी अलग-अलग मतलब हो सकते हैं. आइए आपको इस लेख में में बताते हैं कि सपने में बारिश देखने से कौन-कौन से संकेत मिलते हैं