Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

जम्मू के तीन दिवसीय दौरे पर अमित शाह, सुरक्षा स्थिति और विकास पहलों की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय दौरे से पहले रविवार को जम्मू में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शाह रविवार से जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारत-पाकिस्तान सीमा पर अग्रिम चौकी का दौरा करेंगे और केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति और विकास पहलों की समीक्षा करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि शाह रविवार शाम को जम्मू पहुंचेंगे। इसके बाद वे पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन वो कठुआ में बीएसएफ सीमा चौकी विनय का दौरा करेंगे और वहां जमीनी हालात का आकलन करेंगे।

बाद में दिन में वो जम्मू में राजभवन में जम्मू कश्मीर पुलिस के शहीदों के परिजनों से मिलेंगे और अनुकंपा के आधार पर चयनित कुछ लोगों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। आठ अप्रैल को शाह सबसे पहले श्रीनगर में राजभवन में आयोजित बैठक में केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यक्रमों का जायजा लेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद वे श्रीनगर में राजभवन में एक बैठक में शामिल होंगे, जहां जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जाएगी।