Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

जम्मू कश्मीर के पुंछ में तलाशी अभियान शुरू, सुरक्षाबलों ने की जंगलों की घेराबंदी

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को नियंत्रण रेखा के पास कई स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने गुरसाई में फमरनार, कीकर मोड़, जबदान गली और हरनी तथा मेंढर में ब्रेला और कस्बलारी और सुरनकोट में बफलियाज जंगल की संयुक्त रूप से घेराबंदी की।

उन्होंने बताया कि अंतिम खबर आने तक तलाशी अभियान चल ही रहा था। सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ हफ्तों में जम्मू क्षेत्र में आतंकवादियों का सफाया करने के लिए आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया है। ये आतंकवादी पिछले साल सीमा पार से इस तरफ आ गए थे और माना जाता है कि वे ऊंचे इलाकों में घने जंगलों में छिपे हुए हैं।