Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

J-K: राजौरी में सेना के वाहन पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई, तलाशी अभियान जारी

सेना के वाहन पर हमले के बाद जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षाकर्मियों को इलाके में गश्त करते और विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों पर वाहनों की जांच करते देखा गया।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि सुंदरबनी सेक्टर के फाल गांव के पास हुई इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। माना जा रहा है कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर कुछ राउंड फायरिंग की। जंगल को आतंकवादियों के लिए पारंपरिक घुसपैठ का रास्ता माना जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की और आतंकवादियों को मार गिरानेे के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।