Breaking News

जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |   थाईलैंड में मर्डर: सूटकेस में मिली 17 साल की थाई लड़की की लाश, ऑस्ट्रेलियाई गिरफ्तार     |   पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम, 34 की मौत, 40 जख्मी     |  

'गोवा के बीचों पर सुरक्षा की नई पहल', सीहॉर्स फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशनों से बचाव कार्य में तेजी

Goa: गोवा के खूबसूरत बीचों पर पर्यटकों की सुरक्षा को और मजबूत करते हुए फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन तैनात किए गए हैं। दृष्टि लाइफगार्ड सर्विसेज ने ऐसे 6 रेस्क्यू स्टेशन तैनात किए हैं, जिन्हें सीहॉर्स नाम दिया गया है।

प्रत्येक सीहॉर्स स्टेशन पर दो जेट स्की रैम्प पर पहले से ही तैनात रहते हैं। इससे इमरजेंसी कॉल मिलते ही उन्हें तुरंत समुद्र में उतारा जा सकता है। जेट स्की को रैंप से पानी में उतरने में करीब 1 से 2 सेकंड लगते हैं। दो से तीन सेकंड में वो करीब 50 से 70 मीटर की दूरी तय कर सकते हैं। इससे समुद्र तट से रेस्क्यू प्वाइंट तक जाने का समय काफी कम हो जाता है। सुरक्षा की इस पहल का पर्यटकों ने भी स्वागत किया है।

अब तक इस सिक्योरिटी सिस्टम के जरिए दो रेस्क्यू ऑपरेशन्स को अंजाम दिया जा चुका है, जिनमें कुल 13 लोगों को सुरक्षित बचाने में सफलता मिली। पहले जेट स्की लॉन्च करने में पांच से लेकर 7 मिनट का वक्त लगता था। इतना ही नहीं, इसके लिए चार से पांच लाइफगार्ड की जरूरत भी पड़ती थी।

गोवा पर्यटन विभाग के मुताबिक राज्य में हर साल एक करोड़ से अधिक सैलानी पहुंचते हैं। समुद्र तटों पर टूरिस्ट पुलिस, बीच वार्डन और आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों के जरिए उनकी निगरानी की जा रही है। वहीं, पर्यटकों की सहायता के लिए 1364 हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं।