Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

दूरस्थ गांव खटवा में मंदिर दर्शन करने पहुंचे सतपाल महाराज

जौनसार बाबर की दुर्गम क्षेत्र खटवा गांव में महासू मंदिर के दर्शन करने के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे, जहां उन्होंने देव दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री का भव्य रूप से स्वागत किया। 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि खटवा मंदिर को महासू धाम सर्किट से जोड़ा जा रहा है। जिससे यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी मन की बात में महासू देवता का जिक्र किया, जिस कारण भव्य रूप से जागड़ा मेला का लाइव प्रसारण कर मेले को राजकीय मेला घोषित किया‌ गया। 

उन्होंने कहा कि महासू देवता के साथ ही ठडियार मंदिर को भी सर्किट से जोड़ा जा रहा है।  कहा कि महासू देवता जौनसार बाबर के इष्ट देवता है। की सरकार चारों महासू को पर्यटक स्थल से जोड़ा जा रहा है जिससे दूर-दूर से यहां पर श्रद्धालु आएंगे।