पूर्व इंडियन टेनिस प्लेयर सामिया मिर्जा अपनी निजी जिंदगी को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार चर्चा का हिस्सा बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी में कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे. सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक संग साल 2010 में शादी की थी. लेकिन अब इस जोड़ी का तलाक हो गया है और शोएब तीसरी शादी करने के बाद अपनी जिंदगी में आगे भी बढ़ गए हैं. सानिया अपने बेटे के साथ अपनी लाइफ में मूव-ऑन कर रही हैं.