बिहार की राजनीति में आज एक अध्याय का समापन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही बिहार में पहली बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद यह तय हो गया है कि सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। बिहार में अब नीतीश युग का अंत हो गया है और सम्राट युग की शुरुआत होने जा रही है। बीजेपी विधानमंडल की बैठक में उनके नाम का ऐलान कर दिया गया है।
सम्राट चौधरी कल 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है। इससे पहले नीतीश कुमार करीब 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे और आज उनके इस्तीफे के साथ 'नीतीश युग' का अंत हो गया है। नीतीश ने अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट में इस्तीफे की बात रखी। इसके बाद वह सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ मिलकर अपना इस्तीफा देने पहुंचे। अब बस कुछ ही देर में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी और इसके बाद सीएम के नाम का औपचारिक ऐलान हो सकता है।
बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी, कल होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
You may also like
Sant Sansad 2026: गांधी जी ने कहा था जब ये देश आज़ाद होगा तो इसका ब्लूप्रिंट रामराज्य होगा — जगद्गुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम जी महाराज.
Sant Sansad 2026: जब संत समाज में निकलकर लोगों को ज्ञान देंगे तभी धर्मांतरण पर लगाम लगेगी — ज्ञानेन्द्र आनंद किशोर.
आईटी शेयरों में उछाल से शेयर बाजार में रौनक लौटी, सेंसेक्स 382 अंक चढ़ा.
Sant Sansad 2026: हमारे मठ मंदिर संतों की छाया में ही रहें — डॉ नरेश पुरी जी महाराज.