Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

सलमान खान ने लगाई मुनव्वर फारूखी को फटकार

बिग बॉस 17 में इस बार कंटेस्टेंट्स खेलते हुए कम और झगड़े हुए ज्यादा नजर आ रहे हैं. शो में दो कपल हैं जिनके बीच आए दिन शब्दों के वार के जरिए तू-तू-मैं-मैं होती रहती है. इन लोगों की लड़ाई देख-देखकर अब तो सलमान खान भी तंग आ गए हैं. लेकिन इस वीकेंड के वार पर सलमान के ताने इस सीजन के पहले कैप्टन मुनव्वर फारूखी को पड़ने वाले हैं. शो की शुरुआत में सभी ने देखा था कि मुनव्वर हमेशा मन्नारा को सपोर्ट करते थे.

दोनों के बीच एक अच्छी दोस्ती देखने को मिलती थी. जहां अंकिता और विक्की मन्नारा को गदलत समझते थे, वहां मुन्नवर उनकी बातों को समझा करते थे. लेकिन जैसे-जैसे शो बढ़ता गया ये दोस्त अब अजनबी की तरह हो गए हैं. हालांकि मन्नारा अपनी पूरी कोशिश करती हैं कि वह मुन्ना से बात कर पाएं. लेकिन मुनव्वर उन्हें और उनकी हर बात को गलत ठहराने में लगे रहते हैं. मन्नारा चाहे कुछ भी कहे, लेकिन उन्हें उनकी सारी बातें गलत ही नजर आती हैं.