Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

सलमान खान ने नई एक्शन फिल्म का किया ऐलान, दिल राजू और वामशी पैडिपल्ली के साथ करेंगे काम

सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार को अपने नए एक्शन फिल्म प्रोजेक्ट का ऐलान किया, जिसे मशहूर निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ बनाया जाएगा। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर वामशी पैडिपल्ली के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “दिल, दिमाग, जिगर से इस अप्रैल से @directorvamshi और #DilRaju के साथ।” यह फिल्म अगले महीने फ्लोर पर जाने की संभावना है।

वहीं निर्देशक वामशी पैडिपल्ली ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस प्रोजेक्ट की जानकारी साझा करते हुए इसे अपने लिए “सम्मान” बताया। उन्होंने लिखा, “@beingSalmankhan सर के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए सहयोग करना मेरे लिए गर्व की बात है। यह फिल्म दिल से संचालित और विश्वास से प्रेरित है। अप्रैल से हम शुरुआत करेंगे।” फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

इस बीच, सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। इस फिल्म का पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। यह फिल्म 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है। पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुए टीज़र में सलमान खान भारतीय सेना के अधिकारी के किरदार में नजर आए थे।