Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

मुंबई में सलमान खान और अखिलेश यादव की मुलाकात, तस्वीर हुई वायरल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में मुंबई में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मिले। दोनों की मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अखिलेश यादव ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान के साथ एक तस्वीर साझा की। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में सिर्फ दो शब्द लिखे — “मुंबई मिलन।” जैसे ही यह तस्वीर पोस्ट की गई, सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी। इस पोस्ट पर राजनीतिक समर्थकों के साथ-साथ सलमान खान के फैंस की भी खूब प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

वहीं, सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे। यह एक एक्शन-वॉर ड्रामा फिल्म है, जो साल 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान वैली संघर्ष पर आधारित है। इस संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे, जबकि चीनी सैनिकों के हताहत होने की संख्या स्पष्ट नहीं है।

फिल्म का टीजर पिछले साल दिसंबर में रिलीज किया गया था, जिसमें सलमान खान एक भारतीय सेना अधिकारी के किरदार में नजर आए। टीजर में उनका गंभीर और संयमित अंदाज दिखता है। इसमें दुर्गम पहाड़ियां, कड़ाके की ठंड और नजदीकी लड़ाई के दृश्य दिखाए गए हैं, जो ऊंचाई वाले इलाकों में सैनिकों को आने वाली चुनौतियों की झलक देते हैं।

वैलेंटाइन डे के मौके पर फरवरी में फिल्म का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज किया गया था। इससे पहले जनवरी में फिल्म का एक और गीत ‘मातृभूमि’ भी जारी किया गया था, जिसने युद्ध की भावनात्मक झलक दिखाई। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है, जो देशभक्ति की भावनाओं को और मजबूत बनाता है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।